क्राइमटॉप न्यूज़यूपीराजनीति

अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत, झांसी में हुआ भीषण दुर्घटना

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

हिन्द संवाद न्यूज़ : सच का संवाद

झांसी/प्रयागराज, 6 अगस्त 2026। पूर्व सांसद एवं दिवंगत माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की गुरुवार को झांसी जनपद में हुए एक भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा झांसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पूंछ थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुआ, जब प्रयागराज से झांसी जा रही कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना में अबान अहमद सहित दो लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सभी लोग झांसी जेल में निरुद्ध अली अहमद से मुलाकात करने जा रहे थे।

पुलिस के अनुसार दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य कराया गया।

यह घटना अतीक अहमद के परिवार के लिए एक और बड़ा आघात मानी जा रही है। वर्ष 2023 में अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की प्रयागराज में पुलिस अभिरक्षा के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इससे पहले अतीक का बेटा असद अहमद झांसी में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था। अब सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद परिवार एक बार फिर चर्चा में है।

अतीक अहमद का परिवार

– पत्नी: शाइस्ता परवीन (विभिन्न मामलों में वांछित)

– बेटे: उमर अहमद, अली अहमद, असद अहमद (दिवंगत), अहजम अहमद तथा अबान अहमद (दिवंगत)।

सूत्रों के अनुसार अबान अहमद का अंतिम संस्कार प्रयागराज के कसारी-मसारी कब्रिस्तान में किए जाने की तैयारी की जा रही है, जहां अतीक अहमद, अशरफ अहमद और असद अहमद को भी सुपुर्द-ए-खाक किया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!