इटावाधर्मलोकल न्यूज़

बसरेहर में श्री दुर्गा महोत्सव 2026 का शुभारंभ, 20 अक्टूबर को निकलेगी विसर्जन यात्रा

मां आदि शक्ति दुर्गा सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित हो रहे महोत्सव में प्रतिदिन शाम 7 बजे से होंगे धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

हिन्द संवाद न्यूज़ : सच का संवाद

बसरेहर (इटावा)। कस्बा बसरेहर में मां आदि शक्ति दुर्गा सेवा समिति के तत्वावधान में श्री दुर्गा महोत्सव 2026 का शुभारंभ रविवार, 11 अक्टूबर को कलश यात्रा एवं घट स्थापना के साथ हुआ। महोत्सव के अंतर्गत प्रतिदिन शाम 7 बजे से मां की आरती, भजन संध्या एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मंगलवार, 20 अक्टूबर को विसर्जन यात्रा निकाली जाएगी।

समिति के संस्थापक सौरभ शाक्य, अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार, संयोजक दीपु सोनी तथा संरक्षक अंकित दुबे (ग्राम प्रधान बसरेहर) सहित अन्य पदाधिकारी महोत्सव के आयोजन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

समिति की ओर से क्षेत्र के श्रद्धालुओं एवं नागरिकों से महोत्सव में शामिल होकर मां दुर्गा के दर्शन करने तथा धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता करने की अपील की गई है।

महोत्सव का आयोजन बीज मार्केट (सब्जी बाजार), किल्ली रोड, बसरेहर, जनपद इटावा में किया जा रहा है। 20 अक्टूबर को विसर्जन यात्रा के साथ महोत्सव का समापन होगा।

हिन्द संवाद न्यूज़ | सच का संवाद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!