इटावाक्राइमटॉप न्यूज़यूपी

इटावा में बाबा साहेब की प्रतिमा खंडित, विधायक सरिता भदौरिया ने लगवाई नई प्रतिमा

आम्बेडकर पार्क क़ी बाउंड्रीबाल एवं प्रतिमा क़ी छतरी निर्माण हेतु दिए 10 लाख

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

हिन्द संवाद न्यूज़ : सच का संवाद

इटावा/इकदिल। थाना इकदिल क्षेत्र के ग्राम कोठी चांदनपुर में संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की करीब 30 वर्ष पुरानी प्रतिमा खंडित किए जाने का मामला सामने आया है। प्रतिमा खंडित होने की जानकारी मिलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई और मामले को लेकर लोगों में आक्रोश देखा गया।

 

घटना की सूचना मिलते ही इटावा सदर विधायक सरिता भदौरिया तत्काल मौके पर पहुंचीं। विधायक ने ग्रामीणों एवं बाबा साहेब के अनुयायियों से बातचीत कर स्थिति की जानकारी ली और नई डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करवाई। नई प्रतिमा को ग्राम प्रधान एवं क्षेत्रीय लोगों के सुपुर्द किया गया।

इस दौरान बाबा साहेब के अनुयायी और दलित समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। विधायक सरिता भदौरिया ने कहा कि बाबा साहेब की प्रतिमा को खंडित करना गंभीर मामला है। घटना में शामिल व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी। उन्होंने लोगों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि दोषियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा

घटना की सूचना पर इटावा सीओ तथा इकदिल थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रतिमा खंडित करने वाले आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस जांच के बाद घटना के कारणों और आरोपियों के संबंध में स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है। फिलहाल गांव में पुलिस की निगरानी के बीच स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!