इटावायूपीलोकल न्यूज़

विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित, बसरेहर उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में 6 घंटे बिजली कटौती

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

हिन्द संवाद न्यूज़ : सच का संवाद

बसरेहर (इटावा)। विद्युत उपकेंद्र बसरेहर पर 33 केवी विद्युत लाइन के आवश्यक अनुरक्षण कार्य एवं पेड़ों की शाखाओं की छंटाई के चलते मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

विद्युत विभाग के अनुसार, मंगलवार को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक लगभग छह घंटे तक 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र बसरेहर से पोषित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान विद्युत लाइन का अनुरक्षण कार्य और पेड़ों की शाखाओं की छंटाई की जाएगी, जिससे विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखने में मदद मिलेगी।

उपखंड अधिकारी (SDO) भरथना श्री दिलीप कुमार साहू एवं अवर अभियंता (JE) श्री प्रमोद कुमार गौतम ने क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए अपने आवश्यक कार्यों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित कर लें। साथ ही, अनुरक्षण कार्य के दौरान विभाग का सहयोग करने की अपील की है।

नोट: निर्धारित समय के दौरान बसरेहर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!