इटावाधर्म

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

हिन्द संवाद न्यूज़ : सच का संवाद

बसरेहर संवाददाता। बरालोकपुर में गणपति बप्पा की भव्य विसर्जन यात्रा निकाली गई। विसर्जन यात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। ढोल-नगाड़ों, भक्ति गीतों और ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।

गणपति बप्पा के विसर्जन से पूर्व श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं आरती की। इसके बाद गाजे-बाजे के साथ भव्य विसर्जन यात्रा निकाली गई। यात्रा में बच्चे, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग बड़ी संख्या में शामिल हुए। श्रद्धालु नाचते-गाते और जयकारे लगाते हुए बप्पा को विदाई देने पहुंचे।

विसर्जन के दौरान श्रद्धा और उत्साह के साथ भावुकता का माहौल भी देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने नम आंखों से गणपति बप्पा को विदाई दी और अगले वर्ष पुनः आगमन की कामना की।

विसर्जन के अवसर पर भव्य भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन के दौरान बरालोकपुर में आस्था और उत्साह का माहौल बना रहा।

कार्यक्रम को सफल बनाने में दिनेश शाक्य, सुबोध गुप्ता, नवनीत गुप्ता, दीपु गुप्ता, महेश शाक्य, कल्लन कश्यप, अरविंद यादव, पदम दुबे, संजू गुप्ता, सोनू कश्यप, रामलला कश्यप, अंकित कश्यप, विष्णु कश्यप और हर्षु शाक्य सहित समिति के सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!