इटावाक्राइमयूपीलोकल न्यूज़

किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

20 वर्षीय अमित उर्फ छोटू ग्राम हरकूपुर का निवासी, बीएनएस की धाराओं में दर्ज है मुकदमा

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

संवाददाता : मनोज कुमार

जसवंतनगर/इटावा। थाना जसवंतनगर पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमित उर्फ छोटू (20 वर्ष) पुत्र दिनेश चंद्र निवासी ग्राम हरकूपुर के रूप में हुई है।

थाना प्रभारी कमल भाटी के अनुसार, आरोपी के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 322/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2) एवं 87 में अभियोग पंजीकृत किया गया था। मामले में वांछित आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयासरत थी।

पुलिस ने रविवार को कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किए जाने के लिए भेज दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!