इटावाटॉप न्यूज़यूपीलोकल न्यूज़

जन्माष्टमी पर गोपाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, जयकारों से गूंजा बसरेहर

मेले में जमकर झूमे श्रद्धालु, झांकियां और झूले रहे आकर्षण का केंद्र

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

हिन्द संवाद न्यूज़ : सच का संवाद

बसरेहर संवाददाता। जन्माष्टमी के पावन पर्व पर बसरेहर स्थित गोपाल मंदिर आस्था और उल्लास का केंद्र बन गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती रही। दूर-दराज से पहुंचे महिला, पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन के लिए कतारों में नजर आए। मंदिर परिसर चारों ओर से भक्ति के जयकारों से गूंजता रहा।

जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिर परिसर में आकर्षक और मनमोहक झांकियां सजाई गईं, जिन्हें देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं से सजी झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं।

वहीं, मंदिर परिसर के आसपास लगे मेले में झूले, खेल-तमाशे और विभिन्न प्रकार की दुकानें बच्चों और परिवारों को खूब आकर्षित करती रहीं। बच्चों ने झूलों का जमकर आनंद लिया, जबकि बड़ों ने मेले में खरीदारी के साथ खान-पान का भी लुत्फ उठाया।

जन्माष्टमी के अवसर पर गोपाल मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ ने पूरे आयोजन में चार चांद लगा दिए। भक्ति, आस्था और उत्साह का ऐसा संगम देखने को मिला कि पूरा बसरेहर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के रंग में रंगा नजर आया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!