इटावाक्राइमराज्यलोकल न्यूज़

दो डंपरों की आमने-सामने भिड़ंत में एक की मौत, चार गंभीर घायल

खोखे में जा घुसा अनियंत्रित डंपर, संचालक की मौत; पुलिस-प्रशासन ने शुरू कराया राहत एवं बचाव कार्य

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

हिन्द संवाद न्यूज़ : सच का संवाद

बसरेहर संवाददाता। चौबिया थाना क्षेत्र से गुजरने वाले बरेली हाईवे पर शनिवार दोपहर चौबिया पड़ाव के पास दो डंपरों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद एक डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित खोखे में जा घुसा। हादसे में खोखा संचालक की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए बसरेहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने एक घायल को मृत घोषित कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे जैनपुर चौबिया के पास हुआ। बताया गया कि गिट्टी लदा एक डंपर इटावा से बेवर की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से बेवर की ओर से इटावा आ रहे खाली डंपर से चौबिया पड़ाव के पास उसकी आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित खोखे में जा घुसा।

डंपर की चपेट में आने से खोखा संचालक 55 वर्षीय राम मिलन यादव पुत्र सुखवासी लाल यादव निवासी क्षेत्र की मौत हो गई। वहीं हादसे में डंपर चालक सौरभ कुमार पुत्र हरि सिंह निवासी विमटामऊ, थाना बिधूना, परिचालक नितिन कुमार पुत्र उदय सिंह निवासी कुचैली, थाना बिधूना तथा खोखे से सामान खरीद रहा नीतेश कुमार पुत्र मिथलेश कुमार निवासी संतोषपुर ऊनवा, थाना चौबिया गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में एक अन्य व्यक्ति के घायल होने की भी सूचना है।

दुर्घटना के बाद गिट्टी लदे डंपर का चालक मौके से फरार हो गया, जबकि दूसरे डंपर का चालक वाहन के अंदर फंस गया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसरेहर भेजा गया।

हादसे की सूचना मिलते ही चौबिया थाना प्रभारी महेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। सूचना मिलने पर सैफई क्षेत्राधिकारी भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। दुर्घटनाग्रस्त डंपर खोखे के ऊपर फंसा होने के कारण उसे हटाने के लिए क्रेन मंगाई गई। पुलिस और ग्रामीणों को आशंका थी कि खोखे के मलबे के नीचे अन्य लोग भी दबे हो सकते हैं। इसे देखते हुए डंपर हटाकर मलबे की जांच कराने की कार्रवाई की गई।

राम मिलन यादव की मौत की सूचना मिलते ही उनके परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर एकत्र हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु कराने के साथ राहत एवं बचाव कार्य जारी रखा।

फिलहाल पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त दोनों डंपरों के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!