इटावाक्राइमयूपीलोकल न्यूज़

रोडवेज बस की टक्कर में घायल महिला ने भी तोड़ा दम, भाई के बाद बहन की भी मौत

दो मौतों से परिवार में मचा कोहराम

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

हिन्द संवाद न्यूज़ : सच का संवाद

बसरेहर। बसरेहर बाईपास के पास रोडवेज बस की टक्कर से घायल हुई महिला माया देवी पत्नी यादराम निवासी अड्डा बिहारी, थाना बसरेहर ने उपचार के दौरान सैफई मेडिकल आयुर्विज्ञान संस्थान में अंतिम सांस ली।

हादसे में उनके भाई अशोक कुमार पुत्र तुलाराम निवासी नगला चंदेल, थाना भरथना की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी, जबकि माया देवी गंभीर रूप से घायल हुई थीं। हालत नाजुक होने पर उन्हें उपचार के लिए सैफई मेडिकल आयुर्विज्ञान संस्थान रेफर किया गया था, जहां उपचार के दौरान उनकी भी मौत हो गई।

एक ही हादसे में भाई-बहन की मौत की खबर जैसे ही परिजनों और गांव में पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!