इटावाराजनीतिलोकल न्यूज़

द्वितीय चरण सेक्टर आशानंदपुर में PDA की हुंकार, कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

हिन्द संवाद न्यूज़ : सच का संवाद

बसरेहर। बसरेहर क्षेत्र के सेक्टर आशानंदपुर के ग्राम लोहिया कला में द्वितीय चरण के PDA कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी। जोशीले नारों और उत्साहपूर्ण माहौल के बीच कार्यकर्ताओं ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए संगठन के प्रति अपनी सक्रियता और उत्साह का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष नितिन यादव ने की, जबकि मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य रहे। इस दौरान अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं को प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रशांत शाक्य ने किया।

मुख्य अतिथि प्रदीप शाक्य ने अपने संबोधन में बेरोजगारी, शिक्षा और महंगाई सहित विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर जनता के बीच लगातार आवाज उठाने और लोगों की समस्याओं को समझने की आवश्यकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का दावा किया।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, जनता से निरंतर संवाद बनाए रखने तथा PDA के संदेश को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया। उनके संबोधन के दौरान कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम के दौरान PDA प्रहरी अभियान के माध्यम से गांव, गली और देहरी-देहरी तक पहुंचकर जनसंवाद को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुना जाएगा और जनसंवाद के माध्यम से संगठन को और मजबूत किया जाएगा।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह केवल एक बैठक नहीं, बल्कि जनता से सीधे संवाद स्थापित करने, उनकी बात सुनने और उनके बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझने की दिशा में एक प्रयास है। PDA प्रहरी—गांव, गली और देहरी-देहरी, जनसंवाद के साथ के संदेश के साथ मिशन 2027 को आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया।

इस अवसर पर सर्वेश शाक्य, के.पी. शाक्य, उमेश राजपूत, गौरव यादव (जोनल प्रभारी), सोनी यादव, प्रमोद मिश्रा, विक्की, नूतन यादव सहित सभी सम्मानित सेक्टर प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के सैकड़ों नागरिक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!