E-Paperइटावामध्य प्रदेशयूपीराजनीति

दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर जसवंतनगर में जश्न, मिष्ठान वितरित कर जताई खुशी

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

संवाददाता : मनोज कुमार

जसवंतनगर (इटावा), 4 अगस्त। मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की छह हजार से अधिक मतों से जीत के बाद जसवंतनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक जश्न मनाया। इस अवसर पर हाईवे चौराहे पर जिलाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त की और जीत को कांग्रेस की नीतियों तथा जनता के विश्वास की जीत बताया।

जिलाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित ने कहा कि दतिया की जनता ने अहंकार और जनविरोधी नीतियों को नकारते हुए कांग्रेस के पक्ष में अपना जनादेश दिया है। उन्होंने कहा कि यह परिणाम आने वाले समय में देश एवं प्रदेश की राजनीति के लिए सकारात्मक संकेत है तथा उत्तर प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल भी इससे मजबूत होगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाती रही है और इसी का परिणाम दतिया उपचुनाव में देखने को मिला है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनता के बीच पार्टी की नीतियों को प्रभावी ढंग से पहुंचाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर कांग्रेस नेता प्रदीप दुबे, सतीश नागर, अमन तिवारी, राहुल दीक्षित, ब्लॉक अध्यक्ष सिद्धनाथ यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को मिष्ठान खिलाकर जीत की खुशी मनाई तथा संगठन को और सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!