Welcome to हिन्द संवाद न्यूज़   Click to listen highlighted text! Welcome to हिन्द संवाद न्यूज़
इटावायूपीराजनीति

सांसद जितेंद्र दोहरे ने शिवपाल सिंह यादव के साथ किया इटावा सफारी पार्क का भ्रमण

पूर्व राज्य मंत्री रामसेवक यादव भी रहे मौजूद

इटावा । इटावा लोकसभा क्षेत्र के सांसद जितेन्द्र दोहरे ने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह के साथ चंबल की बीहड़ों के मध्य स्थित इटावा सफारी पार्क का भ्रमण किया। इस संबंध में जानकारी सांसद जितेंद्र दोहरे ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया माध्यमों के जरिए साझा की।

सांसद जितेंद्र दोहरे ने बताया कि अपने अभिभावक एवं वरिष्ठ समाजवादी नेता शिवपाल सिंह यादव के साथ इटावा सफारी पार्क का भ्रमण करना उनके लिए विशेष अनुभव रहा। चंबल की बीहड़ों के मध्य फैली प्राकृतिक सुंदरता, वन्यजीवों की विविधता और मनमोहक वातावरण ने सभी का मन मोह लिया। सफारी पार्क में विभिन्न वन्यजीवों को देखने के दौरान प्रकृति संरक्षण और पर्यटन विकास को लेकर भी चर्चा हुई।

उन्होंने कहा कि इटावा सफारी पार्क आज प्रदेश के प्रमुख पर्यटन केंद्रों में अपनी अलग पहचान बना चुका है। यहां देश-विदेश से आने वाले पर्यटक प्राकृतिक वातावरण और वन्यजीवों के अनूठे संसार का आनंद लेते हैं। चंबल क्षेत्र की पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने में भी सफारी पार्क की महत्वपूर्ण भूमिका है।

भ्रमण के दौरान इटावा के वरिष्ठ समाजवादी नेता, पूर्व राज्य मंत्री एवं उत्तर प्रदेश गन्ना संस्थान के पूर्व उपाध्यक्ष रामसेवक यादव भी मौजूद रहे। उन्होंने भी सफारी पार्क की व्यवस्थाओं और क्षेत्र में पर्यटन की बढ़ती संभावनाओं की सराहना की। उनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम को और अधिक महत्वपूर्ण बना दिया।

सफारी पार्क भ्रमण के उपरांत सांसद जितेंद्र दोहरे ने अपने लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों एवं कस्बों में आयोजित मांगलिक कार्यक्रमों में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों से आत्मीय मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।

शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि जनता का स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। क्षेत्र की जनता के सुख-दुख में सहभागी होना उनका दायित्व है और वे लगातार जनसंपर्क के माध्यम से लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याओं और अपेक्षाओं को समझने का प्रयास करते हैं।

इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री रामसेवक यादव सहित समाजवादी पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने क्षेत्र के विकास, सामाजिक सौहार्द और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!