E-Paperइटावाचिकित्सायुवालोकल न्यूज़

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति घायल, सैफई पीजीआई में मौत

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

हिन्द संवाद न्यूज़ : सच का संवाद

बसरेहर/इटावा। चौबिया थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर नगला बरी के पास मंगलवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। सूचना पर पहुंची चौबिया थाना पुलिस ने घायल को तत्काल उपचार के लिए सैफई पीजीआई भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार, 6 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 7 बजे आगरा से लखनऊ की ओर जाने वाले मार्ग पर चैनल नंबर 113.200, नगला बरी के पास एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा होने की सूचना मिली थी। सूचना पर चौबिया पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने घायल व्यक्ति की तलाशी ली तो उसकी दाहिनी जेब से एक पर्स मिला। पर्स में मौजूद आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और पैन कार्ड के आधार पर उसकी पहचान धर्मेन्द्र पुत्र रामचन्द्र, उम्र करीब 36 वर्ष, निवासी ग्राम नगला श्रीधर, थाना करहल, जनपद मैनपुरी के रूप में हुई।

चौबिया थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने मौके पर मौजूद 108 एंबुलेंस की सहायता से घायल को उपचार के लिए सैफई पीजीआई भेजा। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के मुताबिक घटना के संबंध में जांच की जा रही है और अज्ञात वाहन की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। मौके पर कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!