E-Paperइटावाखेलशिक्षा

खेलो इंडिया डायलॉग में चौ. सुघर सिंह एजुकेशनल एकेडमी को ए ग्रेड

चौ. सुघर सिंह एजुकेशनल एकेडमी के छात्रों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीधे संवाद करेंगे, जनता कॉलेज बकेवर को मिला बी ग्रेड

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

हिन्द संवाद न्यूज़ : सच का संवाद

जसवंतनगर, संवाददाता। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 27 अगस्त को आयोजित होने वाले ‘खेलो इंडिया डायलॉग—खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ कार्यक्रम में इटावा जनपद के दो प्रमुख महाविद्यालयों का चयन किया गया है। चौ. सुघर सिंह एजुकेशनल एकेडमी (ऑटोनोमस कॉलेज), जसवंतनगर को ए ग्रेड तथा जनता कॉलेज, बकेवर को बी ग्रेड में स्थान दिया गया है। ए ग्रेड में चयनित चौ. सुघर सिंह एजुकेशनल एकेडमी के विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सीधे संवाद करने का अवसर मिलेगा।

कार्यक्रम के तहत ए ग्रेड के चयनित विद्यार्थी प्रधानमंत्री के समक्ष खेल, शिक्षा, युवा विकास, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण से जुड़े अपने प्रश्न एवं विचार रखने में सक्षम होंगे। वहीं बी ग्रेड में चयनित जनता कॉलेज, बकेवर के विद्यार्थी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुनेंगे और उनके विचारों से प्रेरणा प्राप्त करेंगे। दोनों संस्थानों में कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं तथा विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

माय भारत की उपनिदेशक सोनिका चंद्रा ने बताया कि चयनित दोनों महाविद्यालयों में कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर आवश्यक तैयारियां एवं व्यवस्थाएं की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि ‘खेलो इंडिया डायलॉग’ जैसे कार्यक्रम युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने के साथ-साथ उनमें नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, आत्मविश्वास और राष्ट्र निर्माण की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

चौ. सुघर सिंह एजुकेशनल एकेडमी के एमडी अनुज मोंटी यादव ने कहा कि संस्थान का ए ग्रेड में चयन होना पूरे महाविद्यालय परिवार के लिए गौरव का विषय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सीधे संवाद का अवसर विद्यार्थियों के लिए न केवल विशेष अनुभव होगा, बल्कि इससे उनके आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास को भी नई दिशा मिलेगी।

संस्थान के निदेशक डॉ. संदीप पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री के साथ संवाद का अवसर विद्यार्थियों के लिए यादगार और प्रेरणादायक रहेगा। उन्होंने विद्यार्थियों से कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लेने तथा प्रधानमंत्री के विचारों और संदेश से प्रेरणा लेकर अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने का आह्वान किया।

वहीं जनता कॉलेज, बकेवर में भी कार्यक्रम को लेकर तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में डॉ. मनोज यादव, प्रबंध समिति से अशांक हनी यादव, मनीष चौधरी, धर्मेंद्र कुमार, नितिन आनंद सहित माय भारत के वॉलेंटियर ऋषभ पाठक मौजूद रहे। बैठक में कार्यक्रम की व्यवस्थाओं, विद्यार्थियों की सहभागिता और आयोजन को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने को लेकर चर्चा की गई।

जनपद के दोनों महाविद्यालयों का इस राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम के लिए चयन होना क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। विशेष रूप से चौ. सुघर सिंह एजुकेशनल एकेडमी के विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री के साथ सीधे संवाद का अवसर मिलने से संस्थान में उत्साह का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!