Welcome to हिन्द संवाद न्यूज़   Click to listen highlighted text! Welcome to हिन्द संवाद न्यूज़
इटावायूपीराजनीतिलोकल न्यूज़

आजाद समाज पार्टी से सभी पदों से हटाए गए बलवीर सिंह जाटव, सपा में शामिल होने की चर्चा तेज

बलवीर सिंह जाटव ने कहां वह जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर देंगे जानकारी


इटावा । आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) में संगठनात्मक स्तर पर बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। पार्टी नेतृत्व ने बलवीर सिंह जाटव को प्रदेश सचिव तथा लखनऊ मंडल प्रभारी (भाईचारा कमेटी) समेत सभी पदों से पदमुक्त कर दिया है। पार्टी की ओर से जारी पत्र में उन पर अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

हालांकि, बलवीर सिंह जाटव ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि उन्होंने लखनऊ मंडल प्रभारी के पद से पहले ही अपना इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश अध्यक्ष सुनील चित्तौड़ द्वारा जारी किया गया पदमुक्ति पत्र तथ्यहीन और भ्रामक है।

इस बीच, जसवंतनगर के आजाद समाज पार्टी के जमीनी कार्यकर्ता एवं पूर्व मंडल उपाध्यक्ष रतन बौद्ध ने भी बलवीर सिंह जाटव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि, उनके आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।

राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि बलवीर सिंह जाटव जल्द समाजवादी पार्टी का दामन थाम सकते हैं। हालांकि, इस संबंध में अभी तक बलवीर सिंह जाटव या समाजवादी पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

फिलहाल इस पूरे घटनाक्रम को लेकर क्षेत्र की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और आगामी दिनों में स्थिति और स्पष्ट होने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!