इटावायूपी

इटावा: मुहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट, विभिन्न क्षेत्रों में डीएम व एसएसपी ने किया पैदल भ्रमण

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

इटावा। मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में पैदल भ्रमण कर जुलूस मार्गों एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान जसवंतनगर सहित इटावा के विभिन्न स्थानों पर अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने जुलूस मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई, यातायात प्रबंधन तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अधिकारियों ने संवेदनशील स्थलों का भी निरीक्षण किया तथा मुहर्रम के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से निपटने के लिए सभी संबंधित विभागों को पूरी सतर्कता एवं समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

जिला प्रशासन एवं इटावा पुलिस ने जनपदवासियों से मुहर्रम का पर्व आपसी सौहार्द, शांति और भाईचारे के साथ मनाने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!