Welcome to हिन्द संवाद न्यूज़   Click to listen highlighted text! Welcome to हिन्द संवाद न्यूज़
इटावायूपीलोकल न्यूज़

जसवंतनगर के भवालपुर स्थित कबाड़ गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान

एक कार व एक ऑटो भी जलकर राख

संवाददाता : मनोज कुमार

जसवंतनगर (इटावा)। थाना क्षेत्र के ग्राम भवालपुर में ओल्ड आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित एक कबाड़ गोदाम में शुक्रवार तड़के अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर गोदाम में रखा भारी मात्रा में कबाड़ जलकर राख हो गया। वहीं गोदाम परिसर में खड़ी एक नई ऑरा कार एवं एक थ्री-व्हीलर वाहन भी आग की चपेट में आ गए, जिससे लाखों रुपये की क्षति होने का अनुमान है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गोदाम संचालक रजनीकांत पुत्र पूरन सिंह निवासी भवालपुर हैं। घटना के समय रजनीकांत गोदाम में अकेले मौजूद थे। देर रात लगभग तीन बजे आग की लपटें उठती देख उन्हें घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद उन्होंने तत्काल फायर ब्रिगेड एवं स्थानीय प्रशासन को सूचना दी।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग इतनी विकराल थी कि इसकी लपटें एवं धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई दे रहा था। दमकल कर्मियों की तत्परता से आग को आसपास के क्षेत्रों में फैलने से रोक लिया गया।

प्रारंभिक अनुमान के अनुसार इस अग्निकांड में लगभग 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

स्थानीय लोगों के अनुसार सामान्य दिनों में गोदाम पर चार लोग रुकते हैं, लेकिन घटना के समय वहां केवल गोदाम संचालक रजनीकांत ही मौजूद थे। पुलिस एवं संबंधित विभाग आग लगने के कारणों की जांच में जुटे हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!