Welcome to हिन्द संवाद न्यूज़   Click to listen highlighted text! Welcome to हिन्द संवाद न्यूज़
इटावाटॉप न्यूज़यूपीलोकल न्यूज़

जसवंतनगर में मोहर्रम को लेकर निकाला गया फ्लैग मार्च, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील

मोहर्रम को लेकर प्रशासन सतर्क

संवाददाता : मनोज कुमार

जसवंतनगर, इटावा। आगामी मोहर्रम पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा नगर क्षेत्र में संयुक्त फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व तहसीलदार अभिजीत गौरव एवं क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह ने किया।

फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने नगर के प्रमुख मार्गों, संवेदनशील एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही स्थानीय नागरिकों एवं व्यापारियों से संवाद स्थापित कर आपसी भाईचारा, सामाजिक सौहार्द एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।

क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह ने कहा कि मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या असामाजिक गतिविधि पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

तहसीलदार अभिजीत गौरव ने नागरिकों से प्रशासन का सहयोग करने, अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस एवं प्रशासन को देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

फ्लैग मार्च के दौरान लोगों में सुरक्षा एवं विश्वास का माहौल देखने को मिला। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था भंग करने अथवा सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वाले तत्वों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस अवसर पर तहसीलदार अभिजीत गौरव, क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक कमल भाटी, विधायक प्रतिनिधि ठाकुर अजेंद्र गौर, अधिशासी अधिकारी श्याम वचन सरोज सहित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी तथा पुलिस बल के जवान उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!