इटावाटॉप न्यूज़राजनीतिलोकल न्यूज़

कल्लाबाग, बसरेहर में गूंजी पीडीए की हुंकार, विशाल जन चौपाल में सपा नेताओं ने एकजुटता का दिया संदेश

एटा सांसद देवेश शाक्य और इटावा सांसद जितेंद्र दोहरे की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

हिन्द संवाद न्यूज़ : सच का संवाद

बसरेहर संवाददाता । कल्लाबाग, बसरेहर स्थित एक निजी मैरेज होम में गुरुवार को समाजवादी पार्टी की विशाल पीडीए जन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपा समर्थकों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। मुख्य अतिथि एटा सांसद देवेश शाक्य और विशिष्ट अतिथि इटावा सांसद जितेंद्र दोहरे की मौजूदगी में पीडीए की एकजुटता, सामाजिक न्याय और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष इटावा प्रदीप शाक्य ने की। पीडीए की एकजुटता से परिवर्तन का संदेश : देवेश शाक्य

मुख्य अतिथि एटा सांसद देवेश शाक्य ने कहा कि पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग की पीडीए एकजुटता ही देश और प्रदेश में परिवर्तन की नई इबारत लिखेगी। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की सोच और पीडीए का बढ़ता दायरा शोषितों और वंचितों की ताकत बन चुका है। वर्तमान सरकार की नीतियों और रवैये से हर वर्ग परेशान है। सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाने के लिए पीडीए के सभी वर्गों को अपने अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होना है ।

कार्यक्रम के दौरान विधायक कार्यकर्ताओं द्वारा एटा सांसद देवेश शाक्य को सम्मानित किया गया।

सपा जिलाध्यक्ष इटावा प्रदीप शाक्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी सदैव पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों और गरीबों के हकों की लड़ाई लड़ती आई है। संगठन की वास्तविक ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के पीडीए संदेश को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

इटावा सांसद जितेंद्र दोहरे ने कहा कि बसरेहर क्षेत्र हमेशा से समाजवादी विचारधारा का मजबूत स्तंभ रहा है। पीडीए जन चौपाल का उद्देश्य जमीनी स्तर पर जनता से जुड़ना, उनकी समस्याओं को सुनना और संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाना है। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व गन्ना मंत्री राम सेवक की गरिमामयी उपस्थिति भी रही। नितिन यादव ने किया संचालन, कार्यक्रम के संयोजक पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सर्वेश शाक्य रहे, जो PDA को मजबूत करने के लिए लगातार क्षेत्र में जनसम्पर्क बनाये हुए है और कार्यक्रम के द्वारा कार्यकर्ताओं में जोश भरने का कार्य किया।

कार्यक्रम का संचालन बसरेहर ब्लॉक अध्यक्ष नितिन यादव ने किया, जबकि कार्यक्रम के संयोजक सपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सर्वेश शाक्य रहे। जन चौपाल में पूर्व सपा जिलाध्यक्ष राजीव यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील यादव, वीरू भदौरिया, पूर्व चेयरमैन इटावा कुलदीप गुप्ता उर्फ संटू, बीनू भदौरिया, उदयभान यादव, गोपाल यादव, पूर्व प्रधान राधाकृष्ण शाक्य, दुर्वेश शाक्य, प्रशांत शाक्य, सुनील कुमार यादव, शिवम पाल और नरेंद्र पाल सहित बड़ी संख्या में सपा समर्थक मौजूद रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पीडीए के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का संकल्प दोहराया। बड़ी संख्या में समर्थकों की मौजूदगी ने जन चौपाल को क्षेत्र में पार्टी की सक्रियता का प्रमुख आयोजन बना दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!