इटावाटॉप न्यूज़लोकल न्यूज़

बसरेहर बाईपास बना दुर्घटनाओं का केंद्र, एक ही दिन में चार हादसों से क्षेत्र में दहशत

नवनिर्मित पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, पिता आशीष गंभीर रूप से घायल; बेटे कृष्णा को प्राथमिक उपचार के बाद मिली छुट्टी

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

हिन्द संवाद न्यूज़ : सच का संवाद

बसरेहर, इटावा। बसरेहर बाईपास पर सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को एक ही दिन में चार अलग-अलग सड़क दुर्घटनाएं होने से क्षेत्र में चिंता और दहशत का माहौल है। लगातार हो रहे हादसों ने बाईपास पर यातायात सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

बुधवार को हुई चौथी दुर्घटना में आशीष पुत्र शंकरलाल अपने 20 वर्षीय बेटे कृष्णा के साथ इटावा से अपने गांव अयारा जा रहे थे। जैसे ही पिता-पुत्र की बाइक बसरेहर बाईपास पर नवनिर्मित पेट्रोल पंप के समीप पहुंची, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में पिता-पुत्र घायल हो गए।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस 108 की सहायता से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसरेहर पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। सीएचसी में तैनात चिकित्सक डॉ. विकास सचान ने आशीष की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जबकि उनके बेटे कृष्णा को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

घटना के दौरान थानाध्यक्ष बलराज सिंह भाटी भी मौके पर मौजूद रहे।

लगातार चार हादसों से उठे सड़क सुरक्षा पर सवाल

बसरेहर बाईपास पर एक ही दिन में चार सड़क दुर्घटनाएं होने से स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है। क्षेत्र में लगातार हो रहे हादसों के मद्देनजर बाईपास पर यातायात नियंत्रण, तेज रफ्तार वाहनों पर निगरानी और सड़क सुरक्षा के प्रभावी इंतजाम किए जाने की आवश्यकता महसूस की जा रही है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

— हिन्द संवाद न्यूज़ | सच का संवाद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!