इटावाटॉप न्यूज़युवालोकल न्यूज़

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा जिसमें एक युवक की मौत, चार घायल

बला बला से बुकिंग कर जा रहे थे युवक

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

हिन्द संवाद न्यूज़ : सच का संवाद

बसरेहर संवाददाता । चौबिया थाना क्षेत्र से निकलने वाले आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गुरुवार, एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक्सप्रेसवे के बनी हरदू के पास 122 किलोमीटर पर लेफ्ट हैंड साइड में फोर व्हीलर कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए पीजीआई सैफई ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने हिमांशु को मृत घोषित कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त वाहन में अनुराग उम्र 27 पुत्र अशोक, अजय उम्र 55 पुत्र उमेश चंद्र मिश्रा, प्रशांत शुक्ल उम्र 21 पुत्र सुरेश, हिमांशु उम्र 26 तथा पीयूष उम्र 43 सवार थे। सभी अलग-अलग स्थानों के निवासी बताए गए हैं। वाहन पीयूष चला रहे थे।

बताया गया है कि कार में सवार सभी लोगों ने ब्ला ब्ला कार शेयरिंग ऐप के माध्यम से यात्रा के लिए बुकिंग की थी। हादसे के बाद सभी घायलों को उपचार के लिए पीजीआई सैफई पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने हिमांशु को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का उपचार जारी है।

फिलहाल दुर्घटना के कारणों के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। वहीं एक्सप्रेसवे की कर्मचारियों ने क्षतिग्रस्त वाहन को हटाकर यातायात सुचारू रूप चालू कराया गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!