इटावाक्राइमलोकल न्यूज़

बसरेहर में 47 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मचा हड़कंप

घर के अंदर मिला महिला का शव, पति के घर लौटने पर सामने आया मामला; पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

हिन्द संवाद न्यूज़ : सच का संवाद

बसरेहर/इटावा। थाना बसरेहर क्षेत्र के कस्बा बसरेहर में रविवार सुबह 47 वर्षीय अनीता देवी पत्नी संजू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सुबह करीब 9 बजे उनका शव घर के अंदर फंदे पर लटका मिला।

जानकारी के अनुसार, अनीता देवी के पति संजू व्यापारी हैं। वह सुबह किसी काम से घर से बाहर गए थे। वापस लौटने पर घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी आवाज लगाने के बावजूद जब दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने अंदर झांककर देखा। इस दौरान उन्हें अनहोनी की आशंका हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना पर थाना प्रभारी बलराज भाटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फिलहाल महिला की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!