Welcome to हिन्द संवाद न्यूज़   Click to listen highlighted text! Welcome to हिन्द संवाद न्यूज़
E-Paperक्राइमटॉप न्यूज़युवायूपी

एसपी ऑफिस की कुर्सी पर रील बनाना पड़ा भारी, वायरल वीडियो के बाद बहू ने मांगी माफी

औरैया। जनपद औरैया में पुलिस अधीक्षक कार्यालय की गरिमा से जुड़ा एक मामला सामने आया है। एसपी कार्यालय स्थित ऑडिटोरियम में रिटायर्ड उपनिरीक्षक की बहू द्वारा एसपी की कुर्सी पर बैठकर रील बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हलचल मच गई। मामला पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के संज्ञान में आने पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

जानकारी के अनुसार, 30 जून को एसपी कार्यालय में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में दिबियापुर थाने से सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक नेम सिंह अपने परिजनों के साथ शामिल हुए थे। समारोह समाप्त होने और ऑडिटोरियम खाली होने के बाद उनकी बहू सोनी चौधरी ने एसपी की कुर्सी पर बैठकर रील बनाई और उसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा कर दिया।

बुधवार को वीडियो वायरल होने के बाद मामला तेजी से चर्चा में आया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने घटना को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक नेम सिंह एवं उनकी बहू सोनी चौधरी ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी। सोनी चौधरी ने वीडियो संदेश जारी कर खेद व्यक्त किया और अपना इंस्टाग्राम अकाउंट भी डिलीट कर दिया।

पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया कि सरकारी कार्यालयों की गरिमा बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है तथा भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!