Welcome to हिन्द संवाद न्यूज़   Click to listen highlighted text! Welcome to हिन्द संवाद न्यूज़
E-Paperइटावाटॉप न्यूज़यूपीलोकल न्यूज़

बसरेहर के चकवा बुजुर्ग में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार डंपर ने मैक्स पिकअप को मारी टक्कर, पत्रकार के बड़े भाई की मौत, 10 घायल

जिला अस्पताल व सैफई रेफर

इटावा, 03 जुलाई 2026 (शुक्रवार)। जनपद इटावा के थाना बसरेहर क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार डंपर ने मैक्स पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 10 लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे में राजेश बाबू (45 वर्ष) पुत्र छेदालाल, निवासी ग्राम अकबरपुर, थाना बसरेहर, की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक स्थानीय पत्रकार राजेन्द्र कुमार शाक्य के बड़े भाई थे।

घटना की सूचना मिलते ही थाना बसरेहर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (सैफई) एवं जिला अस्पताल इटावा भेजा, जहां उनका उपचार जारी है।

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। इस दर्दनाक घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है तथा क्षेत्र में शोक की लहर है।

नोट: यह समाचार प्रारंभिक जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है। पुलिस एवं प्रशासन की आधिकारिक पुष्टि के अनुसार समाचार को अद्यतन किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!