
बसरेहर (इटावा) | हिन्द संवाद न्यूज़
विकास खंड बसरेहर की ग्राम पंचायत अभिनयपुर पाठकपुर के मजरा कुनैया में पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक नेताजी मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा के अनावरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विधि-विधान के साथ नेताजी की प्रतिमा का अनावरण कर पुष्पांजलि अर्पित की तथा उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया।
कार्यक्रम का आयोजन छविराम सिंह के नेतृत्व में किया गया। संयोजक रामचंद्र (ग्राम प्रधान), गौरव यादव (जोनल प्रभारी) एवं अनिल यादव (भोले) रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व राज्यमंत्री रामसेवक यादव ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में जितेंद्र दोहरे एवं प्रदीप शाक्य (जिलाध्यक्ष) मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन नितिन यादव (ब्लॉक अध्यक्ष) ने किया।
सभा को संबोधित करते हुए शिवपाल सिंह यादव ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की नीतियों की आलोचना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार लगातार बढ़ रहा है तथा आम जनता को थानों और तहसीलों में बिना रिश्वत के न्याय नहीं मिल रहा है। उन्होंने राम मंदिर से जुड़े चोरी के मामले का उल्लेख करते हुए सरकार पर सवाल उठाए और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।
राजनीतिक मुद्दों पर बोलते हुए उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के पक्ष में माहौल है और प्रदेश में अगली सरकार समाजवादी पार्टी की बनेगी।
कार्यक्रम में गोपाल यादव, सर्वेश शाक्य, वीरू भदौरिया, केपी शाक्य, संटू गुप्ता, पंकज यादव (पिंटू), खन्ना यादव, प्रशांत शाक्य, आशीष यादव (इकदिल), महावीर यादव (प्रधान), नवनीत, अंकित यादव (सीटू), रोहित, भानु (हरियारपुरा), विजेंद्र यादव, संदीप यादव (पत्तापुरा), कपिल यादव, पंकज प्रजापति सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
— हिन्द संवाद न्यूज़, इटावा




