E-Paperइटावादेशयूपीलोकल न्यूज़शिक्षा

UPSI में प्रदेश की 8वीं रैंक हासिल कर इटावा छितौनी का नाम रोशन करने वाले अभिषेक कुमार का हुआ सम्मान

क्षेत्र में ख़ुशी क़ी लहर

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

हिन्द संवाद न्यूज़ : सच का संवाद

इटावा। उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा में पूरे प्रदेश में 8वीं रैंक हासिल कर गांव का नाम रोशन करने वाले ग्राम छितौनी निवासी अभिषेक कुमार पुत्र उम्मेद सिंह का गांव पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। अभिषेक की इस शानदार उपलब्धि से गांव में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

सम्मान समारोह में ग्राम प्रधान श्री सुखवीर सिंह तथा रिटायर्ड सूबेदार श्री नाथ जी ने अभिषेक कुमार को अपनी ओर से 11-11 हजार रुपये की सम्मान राशि प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अभिषेक ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे गांव का गौरव बढ़ाया है। उनकी सफलता गांव के अन्य छात्र-छात्राओं के लिए भी प्रेरणादायक है।

इस अवसर पर रिटायर्ड सूबेदार जगत सिंह, सूबेदार सोबरन सिंह, एडवोकेट जितेन्द्र कुमार, नवीन कुमार, विकास, अंबुज सहित गांव के अनेक गणमान्य नागरिक, वरिष्ठजन, छात्र-छात्राएं और ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने अभिषेक को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

आर्थिक परेशानी पढ़ाई में नहीं बनेगी बाधा

सम्मान समारोह के दौरान ग्राम प्रधान श्री सुखवीर सिंह और रिटायर्ड सूबेदार श्री नाथ जी ने कहा कि गांव के किसी भी प्रतिभाशाली और जरूरतमंद छात्र की आर्थिक परेशानी उसकी पढ़ाई के रास्ते में आड़े नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, जरूरत सिर्फ उन्हें उचित मार्गदर्शन और सहयोग देने की है। गांव के मेधावी बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि गांव में छात्रों की सुविधा के लिए पुस्तकालय की भी व्यवस्था की गई है, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर माहौल और अध्ययन सामग्री उपलब्ध हो सके। इस पहल की ग्रामीणों ने भी सराहना की।

ग्राम प्रधान सुखवीर सिंह और रिटायर्ड सूबेदार श्री नाथ जी द्वारा शिक्षा और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की ग्रामीणों ने प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास गांव के युवाओं में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास पैदा करते हैं। अभिषेक कुमार की सफलता और उनके सम्मान समारोह ने गांव के अन्य युवाओं को भी मेहनत कर अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रेरित किया।

समारोह में मौजूद वरिष्ठ नागरिकों और ग्रामीणों ने कहा कि अभिषेक की सफलता यह संदेश देती है कि सीमित संसाधनों के बावजूद मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर बड़ी से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!