इटावाटॉप न्यूज़लोकल न्यूज़शिक्षा

बसरेहर में PET परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, दोनों केंद्रों पर 928 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा

1,531 परीक्षार्थी थे पंजीकृत, 603 रहे अनुपस्थित; प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में संपन्न हुई परीक्षा

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

हिन्द संवाद न्यूज़ : सच का संवाद

बसरेहर संवाददाता। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2026 बसरेहर क्षेत्र के दो परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित व्यवस्था के अनुसार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान दोनों केंद्रों पर प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी रही। दो पालियों में आयोजित परीक्षा में कुल 1,531 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 928 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 603 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

कस्बा बसरेहर स्थित मन भावति कुंवरि जन सहयोगी इंटर कॉलेज में प्रथम पाली में पंजीकृत 384 परीक्षार्थियों में से 233 उपस्थित और 151 अनुपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली में 384 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 248 उपस्थित तथा 136 अनुपस्थित रहे। इस प्रकार इस केंद्र पर दोनों पालियों में कुल 768 परीक्षार्थियों में से 481 उपस्थित और 287 अनुपस्थित रहे।

कॉलेज के परीक्षा प्रभारी महेंद्र प्रताप ने यह जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षा निर्धारित व्यवस्थाओं के अनुरूप संपन्न हुई। इस परीक्षा केंद्र के केंद्राध्यक्ष जवाहर लाल रहे।

इसी क्रम में जन सहयोगी बालिका इंटर कॉलेज बसरेहर में प्रथम पाली में 384 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 218 उपस्थित और 166 अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में 379 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 229 उपस्थित तथा 150 अनुपस्थित रहे। इस केंद्र पर दोनों पालियों में कुल 763 परीक्षार्थियों में से 447 उपस्थित और 316 अनुपस्थित रहे। यहां केंद्राध्यक्ष की जिम्मेदारी प्रधानाचार्य वंदना मिश्रा ने संभाली।

परीक्षा के दौरान निगरानी एवं व्यवस्थाओं के लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेट अखिलेश तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट दिलीप कुमार, तहसीलदार ताखा इटावा की तैनाती रही।

दोनों परीक्षा केंद्रों का संयुक्त विवरण

दोनों केंद्रों को मिलाकर प्रथम एवं द्वितीय पाली में कुल 1,531 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 928 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में प्रतिभाग किया, जबकि 603 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार कुल उपस्थिति 60.61 प्रतिशत दर्ज की गई।

परीक्षा के दौरान दोनों केंद्रों पर निर्धारित प्रशासनिक व्यवस्थाओं के तहत परीक्षा संपन्न कराई गई।

इसके साथ ही PET परीक्षा के दौरान पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सक्रिय नजर आया। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने से लेकर परीक्षार्थियों के आवागमन और यातायात नियंत्रण तक पुलिसकर्मियों ने मुस्तैदी से जिम्मेदारी निभाई। समय से ट्रैफिक व्यवस्था संभालने और परीक्षा प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने में पुलिस प्रशासन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!