इटावाराजनीति

बीना में भाजपा की संगठनात्मक बैठक, गीता शाक्य ने किया बूथ एवं मंडल कार्यकारिणी का सत्यापन

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

हिन्द संवाद न्यूज़ : सच का संवाद

बसरेहर संवाददाता। विकास खंड बसरेहर क्षेत्र की ग्राम पंचायत बीना में भाजपा मंडल कार्यसमिति एवं बूथ अध्यक्ष तथा बूथ समितियों के सत्यापन को लेकर संगठनात्मक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष ध्रुव प्रताप सिंह कठेरिया ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद गीता शाक्य तथा भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार अन्नू गुप्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान गीता शाक्य ने मंडल कार्यकारिणी, शक्ति केंद्र, बूथ अध्यक्षों एवं बूथ समितियों का सत्यापन किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि सत्यापन के दौरान सक्रिय एवं निष्क्रिय कार्यकर्ताओं की स्थिति का आकलन किया जा रहा है। जो कार्यकर्ता नियमित बैठकों एवं संगठनात्मक गतिविधियों में भाग नहीं ले रहे हैं, उनके स्थान पर सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने पर विचार किया जाएगा। उन्होंने मंडल कार्यकारिणी के साथ-साथ बूथ समितियों को भी मजबूत करने पर जोर दिया।

इस अवसर पर संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई और आगामी कार्यक्रमों के संबंध में कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

कार्यक्रम में जिला महामंत्री जितेंद्र गौड़ जी, जिला मंत्री एवं मंडल प्रभारी राजकमल जी, जिला उपाध्यक्ष कृपा नारायण तिवारी, विरला शाक्य, जिला मंत्री संजू बाबू शाक्य, निवर्तमान जिला मंत्री रजत चौधरी, मंडल महामंत्री ब्रजेश दुबे सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिन्द संवाद न्यूज़ — “सच का संवाद”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!