इटावाटॉप न्यूज़

बसरेहर में बदहाल सड़क बनी परेशानी का सबब, मरीजों और गर्भवती महिलाओं को आवागमन में दिक्कत

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

हिन्द संवाद न्यूज़ : सच का संवाद

इटावा। बसरेहर ब्लॉक क्षेत्र में सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। सड़क पर जगह-जगह बने बड़े-बड़े गड्ढों और उनमें भरे पानी के कारण राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खास बात यह है कि इसी मार्ग के आसपास क्षेत्र पंचायत कार्यालय और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भी स्थित हैं।

स्थानीय लोगों की सबसे बड़ी चिंता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने वाले मरीजों और गर्भवती महिलाओं को लेकर है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र पहुंचते हैं। ऐसे में बदहाल सड़क से होकर गुजरना उनके लिए परेशानी का कारण बना हुआ है।

सड़क की स्थिति को लेकर हर्षु शाक्य, जीत कुमार, विष्णु ठाकुर, मयंक और पीयूष रॉय ने आवाज उठाई। उन्होंने सड़क की बदहाल स्थिति का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया। वीडियो सामने आने के बाद मामला सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया और लोगों ने सड़क की स्थिति को लेकर जिम्मेदार विभाग और जनप्रतिनिधियों से सवाल पूछने शुरू कर दिए।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, सड़क की यह स्थिति पिछले दो से तीन वर्षों से बनी हुई है। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से राहगीरों की मुश्किलें और बढ़ जाती हैं। लोगों का कहना है कि लंबे समय से समस्या बने रहने के बावजूद सड़क की मरम्मत को लेकर प्रभावी कदम नहीं उठाए गए हैं।

स्थानीय लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से सड़क की स्थिति का संज्ञान लेकर जल्द से जल्द आवश्यक कार्रवाई और मरम्मत कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि जनता को केवल आश्वासन नहीं, बल्कि सड़क की समस्या का स्थायी समाधान चाहिए।

अब देखना यह है कि संबंधित विभाग इस समस्या का संज्ञान लेकर कब तक सड़क की स्थिति में सुधार करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!