E-Paperइटावायुवायूपी

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

हिन्द संवाद न्यूज़ : सच का संवाद

बसरेहर/इटावा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार में आबकारी एवं मद्यनिषेध विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल का जन्मदिन रविवार, 9 अगस्त 2026 को बसरेहर, इटावा स्थित आवास पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम का आयोजन संगठन के नगर अध्यक्ष डॉ. शनि माथुर के नेतृत्व में गठित नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में किया गया। इस अवसर पर संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ. महेशचंद्र कुशवाह ने केक काटकर सभी का मुंह मीठा कराया और प्रदेश अध्यक्ष नितिन अग्रवाल के दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

जन्मदिन समारोह के उपरांत संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष डॉ. शनि माथुर, महामंत्री आशुतोष मिश्रा, नगर उपाध्यक्ष पंकज यादव, अवनेश यादव, राघवेंद्र दुबे, कोषाध्यक्ष जिज्ञासु पाठक सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान पदाधिकारियों ने आपसी एकजुटता के साथ संगठन को और मजबूत बनाने तथा व्यापारियों के हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने पर भी जोर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!