Welcome to हिन्द संवाद न्यूज़   Click to listen highlighted text! Welcome to हिन्द संवाद न्यूज़
इटावायूपी

जसवंतनगर पालिका में विवाद बरकरार, कई दौर की वार्ता के बाद भी नहीं निकला समाधान

जसवंतनगर इटावा। नगर पालिका परिषद जसवंतनगर में अध्यक्ष और निर्वाचित सभासदों के बीच चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। विधायक Shivpal Singh Yadav के हस्तक्षेप के बाद बजट बोर्ड की बैठक संपन्न हो गई थी, लेकिन नाराज सभासदों की असहमति अब भी बनी हुई है।

पिछले चार से पांच दिनों से लगातार बैठकों और वार्ताओं का दौर जारी है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान सामने नहीं आ सका है। नाराज सभासदों का आरोप है कि नगर पालिका अध्यक्ष की कार्यशैली के कारण वार्डों में विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं तथा आम जनता को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

सभासदों का कहना है कि विधायक के सम्मान और नगर हित को देखते हुए उन्होंने बजट को पारित कराने में सहयोग किया था, लेकिन बैठक के दौरान दिए गए आश्वासनों पर अब तक अमल नहीं किया गया है। इसी वजह से असंतोष की स्थिति बनी हुई है।

नगर पालिका सभागार में अध्यक्ष सत्यनारायण शंखवार, नाराज सभासदों तथा अधिशासी अधिकारी के बीच लंबी बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई, लेकिन किसी भी बिंदु पर सर्वसम्मति नहीं बन सकी। सूत्रों के अनुसार दोनों पक्ष अपने-अपने रुख पर कायम रहे, जिसके चलते गतिरोध और गहरा गया।

इस बीच नाराज सभासदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने इटावा स्थित आवास पर विधायक शिवपाल सिंह यादव से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने नगर पालिका में कथित भेदभावपूर्ण कार्यशैली, विकास कार्यों की अनदेखी, सफाई व्यवस्था की बदहाली तथा अन्य जनसमस्याओं से विधायक को अवगत कराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!