इटावाक्राइमयूपी

शिकोहाबाद मुठभेड़: इटावा एसओजी टीम पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश ढेर; दो आरक्षी गंभीर घायल

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

शिकोहाबाद। शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन के समीप वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए गई एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) टीम पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इस हमले में एसओजी में तैनात दो आरक्षी, डेविड चौहान एवं पुष्पेंद्र, गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में उपचार जारी है।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों हमलावर बदमाश मारे गए। घटना के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस ने आसपास के इलाके की घेराबंदी कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घायल आरक्षियों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है तथा मुठभेड़ से जुड़े सभी तथ्यों का सत्यापन किया जा रहा है। यदि घटना में अन्य किसी अपराधी की संलिप्तता सामने आती है, तो उसके विरुद्ध भी विधिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस प्रशासन ने कहा है कि अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!