
संवाददाता : विशाल बाबू
इटावा । जनपद के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का सुनहरा अवसर उपलब्ध होने जा रहा है। जिला सेवायोजन कार्यालय, इटावा (मॉडल करियर सेंटर) द्वारा 19 जून 2026, शुक्रवार को प्रातः 10 बजे से पक्का तालाब स्थित जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर में मेगा रोजगार भर्ती मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में निजी क्षेत्र की 11 प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग करेंगी, जिनके माध्यम से कुल 1,995 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
जिला सेवायोजन अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार रोजगार मेले में हेल्पर, ऑपरेटर, मिग वेल्डर, पैकिंग, सॉर्टिंग, स्कैनिंग, ऑफिस असिस्टेंट, बीमा सलाहकार, सुरक्षा गार्ड, सुपरवाइजर, होम केयर टेकर, नर्सिंग एवं वेलनेस एडवाइजर सहित विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
इन पदों के लिए शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा एवं स्नातक निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को 7 हजार रुपये से लेकर 28 हजार रुपये प्रतिमाह तक वेतन प्रदान किया जाएगा। भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 50 वर्ष निर्धारित की गई है।
रोजगार के अवसर इटावा, नोएडा, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, कानपुर सहित विभिन्न स्थानों पर उपलब्ध रहेंगे। इच्छुक अभ्यर्थी अपने बायोडाटा (रिज्यूमे), शैक्षिक प्रमाणपत्रों की छायाप्रति एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ रोजगार मेले में उपस्थित होकर सीधे साक्षात्कार प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।
जिला सेवायोजन कार्यालय ने अधिक से अधिक बेरोजगार युवाओं से रोजगार मेले का लाभ उठाने की अपील की है। रोजगार मेले से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी श्री दीपक सिंह से मोबाइल नंबर 7007349058 पर संपर्क कर सकते हैं।




