इटावायूपीराजनीति

बसरेहर अकबरपुर सड़क हादसे में मृतकों के परिजनों से मिले पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा, घायलों का जाना हाल

पत्रकार राजेंद्र शाक्य के परिवार से 12 लोग हुए थे दुर्घटना के शिकार

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

हिन्द संवाद न्यूज़ : सच का संवाद

बसरेहर संवाददाता। बसरेहर थाना क्षेत्र के ग्राम अकबरपुर में गत 3 जुलाई को हुए भीषण सड़क हादसे में 12 लोग घायल हो गए थे। हादसे में उपचार के दौरान तीन लोगों की मौत हो गई थी, जबकि बताया जा रहा है कि नौ घायल अभी भी गंभीर स्थिति में हैं।

रविवार को जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा अपने कार्यकर्ताओं के साथ ग्राम अकबरपुर पहुंचे। उन्होंने हादसे में प्रभावित पत्रकार राजेन्द्र कुमार के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की और पीड़ित परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।

इस दौरान बाबू सिंह कुशवाहा ने हादसे में घायल लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा उनके बेहतर एवं समुचित उपचार के संबंध में परिजनों से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि घायलों का बेहतर इलाज कराया जाना प्राथमिकता है और इसके लिए संबंधित स्तर पर आवश्यक प्रयास किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि जन अधिकार पार्टी पीड़ित परिवारों के साथ हर समय खड़ी है। जरूरत पड़ने पर पार्टी की ओर से हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।

इस अवसर पर जन अधिकार पार्टी के जिला अध्यक्ष जितेन्द्र शाक्य, डॉ. सर्वेश शाक्य, केपी सिंह शाक्य, पूर्व प्रधान राधाकृष्ण शाक्य, प्रवीन शाक्य, जबर सिंह शाक्य, पत्रकारों में अतुल यादव, विशाल कुमार, रिषीपाल सिंह, देवेंद्र सिंह, अशोक कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!