इटावाटॉप न्यूज़

16 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में पसरा मातम

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

हिन्द संवाद न्यूज़ : सच का संवाद

बसरेहर/इटावा। बमनपुरा गांव निवासी अरविंद बौद्ध के 16 वर्षीय पुत्र ऋषभ ने शनिवार सुबह कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी परिजनों को अचानक हुई, जिसके बाद परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए इटावा के मोतीझील अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव को पैतृक गांव बमनपुरा, बसरेहर लाया गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में मातम का माहौल है।

परिजनों के अनुसार ऋषभ पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा था और इंटरमीडिएट का छात्र था। वह पढ़ाई के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कर रहा था। परिजनों ने बताया कि वह अपनी पढ़ाई को लेकर गंभीर था।

फिलहाल ऋषभ द्वारा यह कदम उठाए जाने के पीछे क्या कारण रहा, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। घटना के कारणों को लेकर परिजन भी कुछ स्पष्ट नहीं बता सके हैं। पुलिस द्वारा मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं जांच के बाद ही मौत के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक की लहर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!