Welcome to हिन्द संवाद न्यूज़   Click to listen highlighted text! Welcome to हिन्द संवाद न्यूज़
इटावायूपी

प्रतापपुरा में भारत विकास परिषद का नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, 200 मरीजों की हुई जांच

संवाददाता : मनोज कुमार

जसवंतनगर। भारत विकास परिषद मुख्य शाखा, प्रैक्टिस नर्स एलोपैथिक संगठन एवं ज्ञानश्री डेंटल हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम प्रतापपुरा स्थित किडजी स्कूल में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ भारत विकास परिषद के अध्यक्ष बटेश्वरी दयाल प्रजापति ने दीप प्रज्वलित कर किया।

शिविर में होम्योपैथिक चिकित्सक सत्यराम बघेल, आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. पुष्पेंद्र पुरवार, डॉ. आदर्श गुप्ता, डॉ. अवनीश कुशवाहा, डॉ. स्वराज प्रकाश श्रीवास्तव और डॉ. भानु यादव ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। वहीं एलोपैथिक विभाग से डॉ. योगेश सैलानी, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप यादव, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अमन राजपूत, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप सिंह तथा आशीर्वाद पैथोलॉजी के डॉ. दीपक यादव ने भी मरीजों का परीक्षण किया।

कार्यक्रम के दौरान सभी चिकित्सकों का पटका पहनाकर सम्मान किया गया। शिविर में करीब 200 ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की गई तथा उन्हें आवश्यकतानुसार नि:शुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया।

आयोजकों ने बताया कि इस स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना, समय पर रोगों की पहचान करना तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराना है। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित किए जाने की मांग की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!