Welcome to हिन्द संवाद न्यूज़   Click to listen highlighted text! Welcome to हिन्द संवाद न्यूज़
इटावाटॉप न्यूज़यूपीलोकल न्यूज़

बसरेहर सड़क हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर दो, सैफई पीजीआई में उपचार के दौरान महिला ने तोड़ा दम

परिवार में मचा कोहराम

हिन्द संवाद न्यूज़ | बसरेहर/सैफई (इटावा)।

बसरेहर थाना क्षेत्र के अकबरपुर निवासी पत्रकार राजेंद्र कुमार शाक्य के परिवार के साथ हुए भीषण सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर दो हो गई है। सैफई पीजीआई में उपचाराधीन श्रीमती श्री देवी (62 वर्ष), पत्नी स्वर्गीय मान सिंह, निवासी ग्राम अकबरपुर, थाना बसरेहर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

गौरतलब है कि डंपर और पिकअप की आमने-सामने की भीषण भिड़ंत में पहले ही राजेश कुमार शाक्य (45 वर्ष) की मौके पर दर्दनाक मृत्यु हो गई थी। वहीं इस हादसे में कई अन्य परिजन भी गंभीर रूप से घायल हुए, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई गई थी। सभी घायलों का सैफई पीजीआई में उपचार चल रहा है।

उपचार के दौरान श्रीमती श्री देवी के निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक ही परिवार में दो मौतों से पूरे गांव अकबरपुर एवं क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और बड़ी संख्या में लोग परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।

इससे पूर्व पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य भी सैफई पीजीआई पहुंचकर घायलों का हालचाल जान चुके हैं। उन्होंने पत्रकार राजेंद्र कुमार शाक्य एवं परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली थी तथा अस्पताल प्रशासन से घायलों के बेहतर उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने का आग्रह किया था।

हिन्द संवाद न्यूज़ दिवंगत राजेश कुमार शाक्य एवं श्रीमती श्री देवी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता है तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!