Welcome to हिन्द संवाद न्यूज़   Click to listen highlighted text! Welcome to हिन्द संवाद न्यूज़
E-Paperइटावाटॉप न्यूज़यूपीलोकल न्यूज़

⚡ भीषण गर्मी में ट्रांसफार्मर फुंका, मरम्मत के सहारे बिजली चालू करने का आरोप; अयारा के ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

बसरेहर / विकास खंड बसरेहर के ग्राम अयारा में भीषण गर्मी के बीच बिजली विभाग की कार्यशैली को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव का बिजली ट्रांसफार्मर फुंकने के बाद विभाग ने नया ट्रांसफार्मर लगाने के बजाय केवल मरम्मत कर उसे दोबारा चालू करने का प्रयास किया, लेकिन यह प्रयास भी विफल रहा। इसके चलते पूरा गांव लंबे समय से बिजली संकट से जूझ रहा है।

बिजली आपूर्ति ठप होने से गांव में जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। उमस भरी गर्मी में घरों के पंखे और कूलर बंद पड़े हैं, जबकि पेयजल संकट भी गहरा गया है। सबसे अधिक परेशानी छोटे बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को उठानी पड़ रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने बिजली विभाग को कई बार शिकायत की और 1912 पर भी शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका। ग्रामीणों के अनुसार विभाग केवल आश्वासन देकर अपनी जिम्मेदारी से बच रहा है।

इस मामले में जेई प्रमोद कुमार गौतम का कहना है कि नया ट्रांसफार्मर कुनैरा बिजलीघर स्थित स्टोर से उपलब्ध होने के बाद ही लगाया जा सकेगा। हालांकि ग्रामीण इस जवाब से संतुष्ट नहीं हैं और उनका आरोप है कि विभाग ने अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया है।

बिजली संकट से नाराज ग्रामीणों ने बसरेहर बिजली कार्यालय पहुंचकर विभाग के खिलाफ कड़ा विरोध जताया और तत्काल नया ट्रांसफार्मर लगाकर नियमित विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी बिजली विभाग और प्रशासन की होगी।

हिन्द संवाद न्यूज़ लगातार इस जनसमस्या पर नजर बनाए हुए है। अब देखना होगा कि बिजली विभाग ग्रामीणों को राहत देने के लिए कितनी जल्दी नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराकर बिजली व्यवस्था बहाल करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!