Welcome to हिन्द संवाद न्यूज़   Click to listen highlighted text! Welcome to हिन्द संवाद न्यूज़
यूपीलोकल न्यूज़

इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन (इंडिया) की आवश्यक बैठक 7 जून को

इटावा। इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन (इंडिया) की एक महत्वपूर्ण एवं आवश्यक बैठक आगामी रविवार, 7 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। संगठन द्वारा जारी सूचना के अनुसार बैठक का आयोजन प्रातः 10:00 बजे प्रेस क्लब सभागार, इटावा में होगा।

बैठक की अध्यक्षता राजीव यादव, मंडल उपाध्यक्ष (कानपुर मंडल) करेंगे। संगठन ने जिले के सभी पत्रकार साथियों, पदाधिकारियों एवं सदस्यों से समय पर उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाने की अपील की है।

बैठक में संगठन की मजबूती, पत्रकार हितों, सदस्य विस्तार, आगामी कार्यक्रमों तथा संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। साथ ही पत्रकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श कर आवश्यक निर्णय लिए जाने की संभावना है।

जिला अध्यक्ष सेफ तैमूरी, जिला प्रभारी सर्वेन्द्र कुशवाहा एवं जिला संयोजक रामनरेश पोरवाल ने सभी पत्रकार साथियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर संगठन को मजबूत बनाने में सहयोग देने का आह्वान किया है।

संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि पत्रकारों की एकजुटता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। इसलिए सभी सदस्य निर्धारित समय पर बैठक में पहुंचकर अपने विचार रखें तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में योगदान दें।

“आपकी उपस्थिति संगठन की मजबूती है, संगठन के लिए आइए, सहयोग दीजिए और साथ निभाइए।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!