इटावाक्राइमलोकल न्यूज़

शादी के महज 5 माह बाद नवविवाहिता की मौत, फांसी के फंदे पर मिला शव

उनवा गांव में हुई घटना से क्षेत्र में सनसनी, पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जुटाए साक्ष्य

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
हिन्द संवाद न्यूज़ : सच का संवाद

चौबिया (इटावा)। थाना चौबिया क्षेत्र के ग्राम उनवा मौजा उनवा संतोषपुर में बुधवार, 4 नवंबर 2026 को एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। बताया गया कि विवाहिता ने फांसी लगा ली। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।

मृतका की पहचान वर्षा जाटव (करीब 19 वर्ष), पुत्री स्वर्गीय देव सिंह, निवासी ग्राम उनवा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार वर्षा की शादी महज पांच माह पहले अंकुश पुत्र सुखराम निवासी ओमनगर, आशाबाद, जनपद फिरोजाबाद के साथ हुई थी।

ग्राम प्रहरी से सूचना प्राप्त होने पर थानाध्यक्ष चौबिया हल्का प्रभारी उपनिरीक्षक लाल सिंह और पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने उच्चाधिकारियों को सूचना देने के साथ ही फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया। फॉरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं।

मृतका की मां श्रीमती बसंती पत्नी स्वर्गीय देव सिंह ने पुलिस को लिखित फौती सूचना दी है। इसके आधार पर पुलिस द्वारा शव का पंचायतनामा भरने सहित आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार घटनास्थल पर शांति व्यवस्था कायम है। फिलहाल विवाहिता की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए आवश्यक कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!