इटावाक्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

नगला पूठ में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, गृह क्लह की आशंका; पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

हिन्द संवाद न्यूज़ : सच का संवाद

बसरेहर संवाददाता । थाना चौबिया क्षेत्र के ग्राम नगला पूठ में एक विवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही थाना चौबिया पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान सरिता करीब 26 वर्ष), पत्नी अंकित कुमार, पुत्री अजब सिंह, निवासी ग्राम नगला पूठ, थाना चौबिया, जनपद इटावा के रूप में हुई है। बताया गया है कि सरिता ने आज अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

प्रारंभिक जानकारी में घटना के पीछे गृह कलह की आशंका जताई जा रही है। हालांकि आत्महत्या के वास्तविक कारणों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना की सूचना मिलने पर थाना चौबिया पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, वहीं फॉरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर महत्वपूर्ण साक्ष्य संकलित किए, ताकि घटना से जुड़े तथ्यों की जांच की जा सके।

पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। आत्महत्या के पीछे की परिस्थितियों, पारिवारिक विवाद सहित अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जाएगी। पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही घटना के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!