जसवंतनगर से तृतीय तूफानी डाक कांवड़ यात्रा सिंगीरामपुर धाम के लिए रवाना
130 किलोमीटर की दूरी तय कर श्री रामेश्वरम शिव मंदिर में गंगाजल से करेंगे भगवान शिव का जलाभिषेक

संवाददाता : मनोज कुमार
जसवंतनगर। कस्बे के रामलीला मार्ग स्थित प्राचीन शिव मंदिर से रविवार को तृतीय तूफानी डाक कांवड़ यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ सिंगीरामपुर धाम के लिए रवाना हुई। यात्रा में करीब 30 से 35 शिवभक्त मोटरसाइकिलों के साथ शामिल हुए। डीजे पर बज रहे भगवान भोलेनाथ के भजनों और ‘हर हर महादेव’, ‘बोल बम’ के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
पिछले तीन वर्षों से आयोजित की जा रही इस डाक कांवड़ यात्रा का इस वर्ष तीसरी बार आयोजन किया गया। रविवार को दोपहर करीब 11 बजे प्राचीन शिव मंदिर से विधिवत यात्रा का शुभारंभ हुआ। इसके बाद शिवभक्त मोटरसाइकिलों के काफिले के साथ सिंगीरामपुर धाम की ओर रवाना हुए।
यात्रा में शामिल शिवभक्त करीब 130 किलोमीटर की दूरी तय कर अगले दिन सिंगीरामपुर स्थित श्री रामेश्वरम शिव मंदिर पहुंचेंगे। वहां गंगाजल से भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक किया जाएगा। यात्रा को लेकर शिवभक्तों में विशेष उत्साह और श्रद्धा दिखाई दी।

यात्रा के दौरान खटखटा बाबा शिव मंदिर के महंत जी सहित धीरेन्द्र यादव, सुरेंद्र कुशवाह, पंकज गुप्ता, सौरभ गुप्ता, अजय यादव, ऋषि यादव, भोले यादव, संजय आजाद, रवि, अभिषेक यादव, राजन वाजपेयी, नितेश कुशवाह, महेश, विकास, आकाश, शिवम, गौरव, शिव कोली, राज, सुबोध, गोविंद, जितेंद्र कुशवाह, गुड्डू, अनमोल, अमित, अंशुल और विपिन सहित बड़ी संख्या में शिवभक्त मौजूद रहे।
शिवभक्तों ने पूरे मार्ग में भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए यात्रा को आगे बढ़ाया। ‘हर हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष से यात्रा मार्ग गूंजता रहा। श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के बीच शुरू हुई यह डाक कांवड़ यात्रा क्षेत्र में धार्मिक आस्था का प्रमुख आयोजन रही।




