Welcome to हिन्द संवाद न्यूज़   Click to listen highlighted text! Welcome to हिन्द संवाद न्यूज़
इटावादिल्ली NCRदेशयूपी

इटावा में 26 जुलाई को गरजेंगे मुख्यमंत्री योगी, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

डीआईजी व एसएसपी ने नुमाइश मैदान और हेलीपैड का किया संयुक्त निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

हिन्द संवाद न्यूज़

इटावा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार, 26 जुलाई को इटावा दौरे पर रहेंगे। प्रस्तावित वीवीआईपी कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री राजकीय हेलीकॉप्टर से रिजर्व पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे। इसके बाद वह सड़क मार्ग से नुमाइश मैदान पहुंचकर विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे तथा जिले को करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे।

मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान इटावा सदर, जसवंतनगर और भरथना विधानसभा क्षेत्रों में पूर्ण हो चुकी विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। साथ ही कई नई विकास योजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। इन परियोजनाओं से जिले के आधारभूत ढांचे को मजबूती मिलने के साथ-साथ आम जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होने की उम्मीद है।

 

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने तैयारियां युद्धस्तर पर शुरू कर दी हैं। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए कानपुर परिक्षेत्र के डीआईजी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) इटावा ने नुमाइश मैदान एवं रिजर्व पुलिस लाइन परिसर स्थित हेलीपैड का संयुक्त निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के आगमन एवं प्रस्थान मार्ग, हेलीपैड, जनसभा स्थल, बैरिकेडिंग, पार्किंग, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा घेरा, वीआईपी मूवमेंट तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों को सभी तैयारियां समय से पूर्ण करने तथा सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए।

पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्यक्रम को सुरक्षित, व्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया। नुमाइश मैदान सहित पूरे वीवीआईपी रूट पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती, यातायात नियंत्रण, पार्किंग व्यवस्था और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री की जनसभा में जनप्रतिनिधियों, जनपद के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों तथा बड़ी संख्या में आमजन के शामिल होने की संभावना है। जनसभा के उपरांत मुख्यमंत्री का समय आरक्षित रखा गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह नुमाइश मैदान से सड़क मार्ग द्वारा पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचेंगे और वहां से राजकीय हेलीकॉप्टर द्वारा अपने अगले गंतव्य के लिए प्रस्थान करेंगे।

हिन्द संवाद न्यूज़ | सच का संवाद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!