इटावाक्राइमयूपीलोकल न्यूज़

फर्रुखाबाद रोड पर ट्रक ने स्कूटी में मारी जोरदार टक्कर, बुजुर्ग गंभीर घायल; मोपेड में लगी भीषण आग

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

हिन्द संवाद न्यूज़ : सच का संवाद

बसरेहर संवाददाता । फर्रुखाबाद रोड पर अमृतपुर के पास फ्रेंड्स कालौनी थाना क्षेत्र गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक ट्रक ने स्कूटी सवार बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मोपेड अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई, जिससे उसमें अचानक आग लग गई। हादसे में स्कूटी सवार बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनकी स्कूटी जलकर पूरी तरह राख हो गई।

जानकारी के अनुसार, हाजीपुर कुर्रा निवासी राम सिंह पुत्र जय सिंह अपनी स्कूटी से फर्रुखाबाद रोड से गुजर रहे थे। इसी दौरान अमृतपुर के पास एक ट्रक ने उनकी मोपेड में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी सड़क पर फिसलती चली गई। इस दौरान निकली चिंगारी से मोपेड में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया और स्कूटी धू-धूकर जलने लगी।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलने पर घायल राम सिंह को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

 

वहीं, आग की चपेट में आने से स्कूटी पूरी तरह जलकर राख हो गई। दिनदहाड़े हुए इस हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई।। फर्रुखाबाद रोड पर अमृतपुर के समीप गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक ट्रक ने मोपेड सवार बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मोपेड अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई, जिससे उसमें अचानक आग लग गई। हादसे में स्कूऊ सवार बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनकी स्कूटी जलकर पूरी तरह राख हो गई।

जानकारी के अनुसार, हाजीपुर कुर्रा निवासी राम सिंह पुत्र जय सिंह अपनी स्कूटी से फर्रुखाबाद रोड से गुजर रहे थे। इसी दौरान अमृतपुर के पास एक ट्रक ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोपेड सड़क पर फिसलती चली गई। इस दौरान निकली चिंगारी से मोपेड में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया और मोपेड धू-धूकर जलने लगी।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलने पर घायल राम सिंह को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!