इटावादुनियादेशयूपी

गांधी जयंती पर डॉ. भीमराव अंबेडकर स्थल समिति ने आयोजित किया कार्यक्रम

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

हिन्द संवाद न्यूज़ : सच का संवाद

टीकमपुर/बसरेहर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर डॉ. भीमराव अंबेडकर स्थल समिति (पंजीकृत), टीकमपुर, बसरेहर, इटावा के तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महात्मा गांधी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए उनके बताए सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और सामाजिक सद्भाव के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भन्ते वैज्ञानिक स्वामी रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के संरक्षक अशोक कुमार ने की। मुख्य अतिथि ने महात्मा गांधी के जीवन और उनके विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गांधी जी ने सत्य और अहिंसा के माध्यम से समाज और देश को नई दिशा देने का कार्य किया। उनके विचार आज भी मानवता, शांति और सामाजिक एकता के लिए प्रासंगिक हैं। इस अवसर पर महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। उपस्थित लोगों ने उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में डॉ. भीमराव अंबेडकर स्थल समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य भी उपस्थित रहे। सचिव अमित कुमार, उपाध्यक्ष तारा सिंह, कोषाध्यक्ष सुखवीर सिंह, सदस्य चंद्रपाल सिंह एवं सदस्य बालकृष्ण, रॉकी, बंटी एवं यातिप्रिय त्यागी ने कार्यक्रम में सहभागिता की।

इसके अलावा बाल विकास पुष्टाहार विभाग की सुपरवाइजर सुमन लता, आंगनवाड़ी कार्यकत्री सरिता बेबी एवं सहायिका उपासना सेहजवार की भी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में देवेन्द्र सिंह, अनुदेशक इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक तथा शैलेन्द्र सिंह, अनुदेशक डीजल मैकेनिक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान सामाजिक एकता, शिक्षा, स्वच्छता एवं आपसी भाईचारे को मजबूत करने पर भी विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने कहा कि महापुरुषों की जयंती मनाने का उद्देश्य उनके विचारों को याद करने के साथ-साथ उन्हें व्यवहारिक जीवन में उतारना भी होना चाहिए।

समिति पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम गरिमापूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!