इटावाचिकित्साटॉप न्यूज़यूपीलोकल न्यूज़

वार्ड बॉय के भरोसे मिला चौपला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, डॉक्टरों के इंतजार में लौटे मरीज

समय पर चिकित्सक व स्टाफ के मौजूद नहीं मिलने से मरीजों को हुई परेशानी, सीएचसी प्रभारी ने जांच कर कार्रवाई का दिया आश्वासन

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

हिन्द संवाद न्यूज़ : सच का संवाद

बसरेहर विकासखंड क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के पुल के पास स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चौपला में निर्धारित समय के दौरान चिकित्सक और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की मौजूदगी नहीं मिलने का मामला सामने आया है। अस्पताल पहुंचे मरीजों को उपचार और दवा के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। चिकित्सक के नहीं मिलने के कारण एक मरीज को बिना उपचार कराए ही वापस लौटना पड़ा।

जानकारी के अनुसार शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे से शाम 6 बजे तक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चौपला पर मरीज चिकित्सक के आने का इंतजार करते रहे। अस्पताल परिसर में निरीक्षण के दौरान कोई डॉक्टर मौजूद नहीं मिला। वहीं अस्पताल परिसर में केवल एक वार्ड बॉय कुर्सी पर बैठा हुआ दिखाई दिया। चिकित्सक और अन्य स्टाफ के मौजूद नहीं होने से अस्पताल पहुंचे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

टिसुआदेव निवासी सुदीश यादव दवा लेने के लिए करीब तीन किलोमीटर दूर से बरसात के बीच प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चौपला पहुंचे थे। अस्पताल पहुंचने के बाद जब उन्हें चिकित्सक के मौजूद नहीं होने की जानकारी हुई तो उन्हें बिना उपचार और दवा लिए ही मायूस होकर घर वापस लौटना पड़ा।

स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य केंद्रों में निर्धारित समय पर चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए शासन स्तर से लगातार निर्देश दिए जाते रहे हैं। ऐसे में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक के निर्धारित समय में मौजूद नहीं मिलने से स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। खासकर ग्रामीण क्षेत्र में स्थित स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थानीय लोगों की स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए निर्भरता अधिक रहती है।

मामले को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसरेहर के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. विकास सचान से जानकारी ली गई। उन्होंने बताया कि उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चौपला पर चिकित्सक एवं स्टाफ के मौजूद नहीं होने की जानकारी अभी नहीं है। उन्होंने कहा कि मामले की जानकारी कराई जाएगी और यदि जांच में संबंधित कर्मचारी या चिकित्सक की ड्यूटी के दौरान अनुपस्थिति पाई जाती है तो उनके खिलाफ नियमानुसार विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

अब देखना यह है कि जांच के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चौपला पर निर्धारित समय में चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए क्या व्यवस्था की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!