Welcome to हिन्द संवाद न्यूज़   Click to listen highlighted text! Welcome to हिन्द संवाद न्यूज़
इटावाटॉप न्यूज़यूपी

प्रभारी मंत्री बेबी रानी मौर्य ने बसरेहर में विकास कार्यों का किया निरीक्षण, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को वितरित किए लाभ

विकास खण्ड बसरेहर में जन संवाद सभा का आयोजन

इटावा, 15 जून 2026।
बसरेहर / उत्तर प्रदेश सरकार की महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री तथा जनपद इटावा की प्रभारी मंत्री श्रीमती बेबी रानी मौर्य द्वारा सोमवार को विकास खंड बसरेहर में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का अवलोकन कर लाभार्थियों से संवाद किया तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को आवास की चाबियां वितरित की गईं। कृषि विभाग द्वारा किसानों को विभिन्न कृषि योजनाओं के तहत लाभ प्रदान किया गया, जबकि आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पात्र व्यक्तियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों को भी लाभान्वित किया गया।

इस अवसर पर महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार संपन्न कराया गया। साथ ही टीएचआर (टेक होम राशन) योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को पोषण सामग्री वितरित की गई।

अपने संबोधन में प्रभारी मंत्री श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं, बच्चों, किसानों एवं समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा 6 माह से 6 वर्ष तक के बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं तथा कुपोषित बच्चों को गुणवत्तापूर्ण अनुपूरक पोषाहार उपलब्ध कराया जा रहा है। सरकार का उद्देश्य प्रत्येक बच्चे और महिला को बेहतर पोषण, स्वास्थ्य एवं विकास के अवसर उपलब्ध कराना है।

उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है, जहां बच्चों को पोषण के साथ-साथ प्रारंभिक शिक्षा एवं सर्वांगीण विकास का वातावरण उपलब्ध कराया जा रहा है। सरकार की मंशा है कि कोई भी पात्र लाभार्थी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इटावा सदर विधायक श्रीमती सरिता भदौरिया ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए संकल्पित है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, किसान कल्याण योजनाओं, स्वयं सहायता समूहों के सशक्तिकरण तथा महिला एवं बाल विकास कार्यक्रमों की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इन योजनाओं ने आमजन के जीवन में व्यापक सकारात्मक परिवर्तन लाया है।

इस अवसर पर जिलाधिकारी इटावा श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ल (आईएएस), पूर्व सांसद इटावा श्री रघुराज सिंह शाक्य, मुख्य विकास अधिकारी श्री अजय कुमार गौतम, ब्लॉक प्रमुख बसरेहर श्री दिलीप यादव (उर्फ बबलू यादव), भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अरुण कुमार गुप्ता सहित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में प्रभारी मंत्री ने आमजन से सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने तथा बच्चों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता करने का आह्वान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!