इटावालोकल न्यूज़

Etawah News: जसवंतनगर मॉडल तहसील में अधिवक्ताओं ने मनाया काला दिवस

15 सितंबर 2000 के लाठीचार्ज की घटना को याद कर अधिवक्ताओं ने जताया विरोध, न्याय की मांग दोहराई

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

संवाददाता : मनोज कुमार

जसवंतनगर (इटावा)। जसवंतनगर मॉडल तहसील परिसर में सोमवार को अधिवक्ताओं ने काला दिवस मनाया। अधिवक्ताओं ने काली पट्टी बांधकर 15 सितंबर 2000 को इटावा में हुई लाठीचार्ज की घटना को याद किया और घटना के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया।

वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि 15 सितंबर 2000 को इटावा में जिला बार एसोसिएशन एवं सिविल बार एसोसिएशन इटावा के अधिवक्ता वरिष्ठ अधिवक्ता रणवीर सिंह सेंगर एवं उनके परिजनों की हत्या के मामले में न्याय की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे थे। इसी दौरान तत्कालीन एडीएम पी.के. पांडे के कार्यकाल में जिला प्रशासन द्वारा अधिवक्ताओं पर कथित रूप से बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया गया था।

उन्होंने बताया कि इस घटना की स्मृति में प्रत्येक वर्ष 15 सितंबर को जिले के अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहकर काला दिवस मनाते हैं और शांतिपूर्ण ढंग से अपना विरोध दर्ज कराते हैं। अधिवक्ताओं का कहना है कि यह दिवस उन्हें उस घटना की याद दिलाता है और न्याय एवं अधिवक्ता हितों के लिए संघर्ष की प्रेरणा देता है।

इस दौरान जसवंतनगर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज सिंह, उपाध्यक्ष संदीप वर्मा, सचिव आलोक रतन, कोषाध्यक्ष रवि यादव, महामंत्री सौरभ चौहान, पूर्व महासचिव एवं वरिष्ठ अधिवक्ता रामाधार, पूर्व अध्यक्ष यशपाल सिंह, पूर्व सचिव सोमिल सक्सेना, राजीव यादव, राजेश गुप्ता, सुरेंद्र बाबू, महेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!