इटावाक्राइमलोकल न्यूज़

अन्ना जानवरों को बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर खड्ड में गिरी, मां-बेटा गंभीर घायल

पहले भी अन्ना जानवरों से हुईं दुर्घटना में कई लोग घायल हुए है तथा कई गवां चुके है अपनी जान

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

हिन्द संवाद न्यूज़ : सच का संवाद

बसरेहर संवाददाता। चौबिया थाना क्षेत्र में बरेली हाईवे मार्ग पर गंगापुरा चौराहे के पास अन्ना जानवरों के झुंड को बचाने के प्रयास में एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में जा गिरी। हादसे में बाइक सवार मां-बेटा गंभीर रूप से घा#यल हो गए।

जानकारी के अनुसार अवनीश कुमार पुत्र शिववीर सिंह, निवासी बरुआहार, थाना किशनी, जनपद मैनपुरी, अपनी मां को बाइक पर बैठाकर इटावा से अपने गांव किशनी की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे चौबिया थाना क्षेत्र के गंगापुरा चौराहे के पास पहुंचे, तभी सड़क पर सामने से अन्ना जानवरों का झुंड आ गया।

अवनीश कुमार ने जानवरों को बचाने का प्रयास किया, इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में जा गिरी। हादसे में अवनीश कुमार और उनकी मां गंभीर रूप से घा#यल हो गए।

आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना चौबिया पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की मदद से घा#यलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसरेहर पहुंचाया गया।

प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने अवनीश कुमार की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल इटावा रेफर कर दिया। वहीं उनकी मां का भी उपचार कराया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!