Welcome to हिन्द संवाद न्यूज़   Click to listen highlighted text! Welcome to हिन्द संवाद न्यूज़
इटावाराजनीतिलोकल न्यूज़
Trending

सांड से टकराई बाइक, 24 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

इटावा-आगरा हाईवे पर हुआ हादसा, बहन के घर जाते समय गई युवक की जान

हिन्द संवाद न्यूज़ | सच का संवाद

जसवंतनगर (इटावा)। इटावा-आगरा हाईवे पर गुरुवार रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब अचानक सड़क पर आए एक आवारा सांड से उसकी बाइक टकरा गई। गंभीर रूप से घायल युवक को पुलिस और एनएचएआई की एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जसवंतनगर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगला कुआं निवासी आकाश पुत्र दयाशंकर अपनी पल्सर मोटरसाइकिल से अपनी बहन के घर सिरसागंज जा रहा था। गुरुवार रात लगभग 9:30 बजे गांव फूलरई के सामने अचानक सड़क पर आए एक आवारा सांड से उसकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि आकाश सड़क पर गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा।

हाईवे पर गश्त कर रही पुलिस ने तत्काल एनएचएआई एंबुलेंस को सूचना दी। इंसिडेंट मैनेजर सुनीत चौहान के निर्देशन में ईएमटी दिनेश कुमार एवं पायलट प्रदीप कुमार घायल युवक को तत्काल सीएचसी जसवंतनगर लेकर पहुंचे। वहां अधीक्षक डॉ. वीरेन्द्र सिंह ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। युवक की असमय मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी और एक वर्ष के मासूम बेटे को छोड़ गया है। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर है।

पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह हादसा एक बार फिर इटावा-आगरा हाईवे पर आवारा पशुओं की बढ़ती समस्या और उससे होने वाले जानलेवा सड़क हादसों की गंभीरता को उजागर करता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से हाईवे पर आवारा पशुओं की रोकथाम के लिए प्रभावी और स्थायी कदम उठाने की मांग की है।

— हिन्द संवाद न्यूज़ | सच का संवाद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!